आंवला: आंवला के थाना बिशारतगंज के गांव भिंडोरा में दीवार में कूमल लगाकर चोरों ने उड़ाए जेवर पुलिस से शिकायत।
Aonla, Bareilly | May 28, 2024 आंवला के थाना बिशारतगंज के गांव भिंडोरा निवासी सियाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 26 मई की रात में मेरे घर के पीछे अज्ञात चोरों द्वारा दीवार में कूमल लगाकर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण कुंडल, अंगूठी, जेवरी, कमरबंद आदि जेवर चोरी कर ले गए। उसने बताया चोरी गए सामान की लगभग तीन लाख रुपए की कीमत है। पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।