सांगोद: सांगोद में ग्राम विकास अधिकारी समेत 3 लोगों से ट्रांसफर के नाम पर धोखाधड़ी, पुलिस ने बारां से आरोपी को किया गिरफ्तार
Sangod, Kota | Jul 20, 2026 सांगोद थाना पुलिस ने ट्रांसफर कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी नरोत्तम बड़ारिया को गिरफ्तार किया है। कोटा ग्रामीण पुलिस एसपी सुजीत शंकर ने सोमवार को दोपहर 12बजे प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि पुलिस आरोपी ने ग्राम विकास अधिकारी मंजुला बैरागी सहित तीन लोगों को मंत्री के भाई के नाम पर ट्रांसफर और डेपुटेशन कराने का झांसा दिया।