नीम चक बथानी: बथानी में साइबर डीएसपी के नेतृत्व में साइबर फ्रॉड को लेकर छापेमारी की गई
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बथानी, कारू बिगहा और बंडी बाजार में बुधवार को साइबर फ्रॉड के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटर पर छापेमारी अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में बढ़ते साइबर फ्रॉड की शिकायतों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।