तिल्दा: अल्दा में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित चेक डैम के निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, की शिकायत
Tilda, Raipur | Oct 7, 2026 तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अल्दा में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने और खेतों तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से चेक डैम सहित जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं इसी कड़ी में इसके निर्माण की गुणवत्ता और स्थान को लेकर सवाल उठाए गए हैं ग्रामीणों ने कहा कि लगभग 20 लाख रुपए की स्वीकृति वाले इस चेकडैम का निर्माण निर्धारित मापदंडों का अनुरूप नहीं किया गया है