छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत गौ-तस्करी के एक बड़े मामले में 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तीन पिकअप वाहनों में 6 गौवंशों को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था। जब पुलिस टीम ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो तस्करों ने भागने के लिए पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मारी और जवानों पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमले का प्रयास किया, जिसे सतर्क पुलिस बल ने नाकाम कर दिया।
पुलिस ने सभी गौवंशों को सुरक्षित मुक्त करा लिया है और तस्करी में प्रयुक्त तीनों पिकअप वाहनों सहित कुल 17.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस टीम पर हमले और पशु क्रूरता को लेकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
#RaigarhNews #ChhattisgarhPolice #OperationShankhnaad #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #RaigarhPolice #FatafatNews