मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘छात्रों की गूँज’ के नाम पर राहुल गांधी और वामपंथी-अर्बन नक्सली देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं।
विजयवर्गीय ने श्रीलंका और बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें गहरी हैं, इसलिए ऐसी कोशिशें सफल नहीं होंगी।अ
उन्होंने अपने दावे के समर्थन में पंजाब, चंडीगढ़, कोटा और दिल्ली के चुनावी उदाहरण गिनाए। दिल्ली के छात्र संघ चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने NSUI के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा— “छात्रों की गूँज नहीं, यह झूठ की गूँज है।”
विजयवर्गीय ने कहा कि दिल्ली की हार से कांग्रेस को सबक लेना चाहिए।#कैलाशविजयवर्गीय #RahulGandhi #Congress #BJP #NSUI #ABVP #StudentPolitics #StudentElection #MadhyaPradesh #MPNews #PoliticalNews #BreakingNews #IndiaPolitics #FatafatNews