भीलवाड़ा: पटरी पार कॉलोनियों में विकास कार्यों का जायजा, विधायक कोठारी ने दिए त्वरित निर्देश
भीलवाड़ा। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शनिवार बड़े सवेरे पटरी पार क्षेत्र की विभिन्न आवासीय कॉलोनियों का दौरा कर सड़क, नाला एवं संपर्क मार्गों से जुड़ी समस्याओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्य शीघ्र शुरू एवं पूर्ण करने को कहा।