लोहरदगा में विकास और शिक्षा को लेकर उपायुक्त का एक्शन मोड
उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को कुडू प्रखंड के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
🏫 राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चीरी में विद्यार्थियों के गणित एवं विज्ञान विषय में कमजोर प्रदर्शन पर चिंता जताते हुए अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया।
🍛 अन्नामृता फाउंडेशन के सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट संस्थान का निरीक्षण कर खाद्यान्न भंडारण, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
🥛 जीमा डेयरी यूनिट परियोजना का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को अगले डेढ़ माह के भीतर उत्पादन शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने डेयरी से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण कार्य प्रारंभ करने पर जोर दिया।
उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारें।
#Lohardaga #DCLohardaga #Education #CentralizedKitchen #DIET #DairyProject #Kudu #TeamPRD #Jharkhand :::