//प्रेस नोट //
थाना भाण्डेर, जिला दतिया
*थाना भाण्डेर पुलिस ने किया दंपति से हुई लूट की घटना का खुलासा*
*दंपति को हथियार दिखाकर सोने का जोधा हार लूटने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*
*लूटा गया सोने का जोधा हार एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जप्त*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के नेतृत्व एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चन्द्र यादव के मार्गदर्शन में थाना भाण्डेर पुलिस द्वारा लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का जोधा हार एवं घटना में प्रयुक्त काले-लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल जप्त की है।
*घटना का विवरण दिनांक* 10.10.2026 को फरियादी हरीशंकर निरंजन निवासी ग्राम कुल्हरिया, थाना सरसई, अपनी पत्नी संध्या के साथ भाण्डेर में आयोजित एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे सरसई रोड पर ततारपुरपट्टी स्थित मिथला गार्डन के आगे नहर के पास पल्सर मोटरसाइकिल से आए तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल को कट मारकर रुकवाया तथा जान से मारने की धमकी देकर फरियादी की पत्नी के गले में पहना सोने का जोधा हार लूटकर फरार हो गए। फरियादी द्वारा आरोपियों की मोटरसाइकिल का नंबर UP93 BS 3925 नोट कर लिया गया था।
फरियादी की रिपोर्ट पर दिनांक 16.10.2026 को थाना भाण्डेर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप. क्र. 194/26, धारा 309 (4) बीएनएस, 11/13 एमपीडीव्हीपीके एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्यवाही*
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने विश्वसनीय मुखबिर सूचना एवं विवेचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों- 1. शरद कुमार अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुदामापुरी कॉलोनी, खोड़न, जिला झांसी 2. मुकुल राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी बराठा, थाना बड़ागांव, जिला झांसी 3. विक्रम वंशकार, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिद्धेश्वर नगर, आईटीआई, सीपरी बाजार, जिला झांसी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया और आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का जोधा हार एवं घटना में प्रयुक्त काले-लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल जप्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने घटना के दो दिन पूर्व झांसी में लूट की योजना बनाई थी। आरोपियों ने श्राद्ध कार्यक्रमों की अधिकता तथा भाण्डेर सरसई रोड पर अंधेरा एवं सुनसान रहने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। रेकी के दौरान दंपति को देखकर आरोपियों ने महिला के गले में सोने का हार पहचाना और उनका पीछा किया। सुनसान स्थान पर दंपति को रोककर अवैध हथियार दिखाते हुए महिला के गले से सोने का हार लूट लिया।
प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी अभिषेक राजपूत उर्फ अभी फिलहाल फरार है। उसके विरुद्ध झांसी में लूट सहित 16 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। वह थाना बड़ागांव, जिला झांसी का हिस्ट्रीशीटर एवं चिरगांव क्षेत्र का गैंगस्टर है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी मुकुल राजपूत के विरुद्ध हत्या के प्रयास, शांति भंग करने का प्रकरण भी पंजीबद्ध हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक सपना शर्मा व थाना प्रभारी सरसई उनि आकाश संसिया हमराह फोर्स उनि सोवरनसिंह तोमर, सउनि रामजुहार कुशवाह प्रआर. 375 मोहर सिहं प्रआर.532 अबधेष दीक्षित आर.802 महेश, आर.366 दिलीप, आर. 618 पुष्पेन्द्र सिंह, आर. 788 बासुदेव सगर, आर. 994 चन्द्रभान सिंह, आर. 408 दीपक यादव, आर.397 विशाल श्रीवास्तव, आर. 996 अमित शर्मा, आर. 792 मिथुन यादव, मआर.978 ज्योति कौर थाना भाण्डेर, संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।