कुलपहाड़: कमालपुरा से कुलपहाड़ पुलिस टीम ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी अभियुक्त को कुलपहाड़ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त भूरा काछी पुत्र ननुवा काछी, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम कमालपुरा थाना कुलपहाड़ जनपद महोबा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।