निज़ामाबाद: फरिहा रेलवे क्रॉसिंग पर खराब इंडिया मार्का हैंडपंप से राहगीर परेशान, शीघ्र मरम्मत की मांग की
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र स्थित फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हो जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में पेयजल की समस्या और भी गंभीर हो गई है आज मंगलवार के दिन दोपहर करीब दो बजे बसपा नेता ओंकार शास्त्री ने शासन-प्रशासन से उक्त हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग किया।