मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत छितनावा गांव में पैसा बकाया विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलो को इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों के द्वारा थाने में लिखित शिकायत कर पुलिस से गुहार लगाई गई है।