हज़ारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जेल में विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जेल अदालत और मेडिकल कैंप का आयोजन
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में एक जेल अदालत का आयोजन किया गया। यह जेल अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में और प्रधान जिला जज रंजीत कुमार के निर्देश के अनुसार लगाया गया था। इस जेल अदालत में एक बंदी को मुक्त भी किया गया। इसके साथ ही बंदियों के बीच कानूनी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से