हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कलियर से गिरफ्तार किए तीन लुटेरे, रोशनाबाद में एसएसपी ने किया खुलासा
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कलियर से तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। रोशनाबाद में हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया और बताया कि दो दिन पहले ज्वालापुर, कनखल क्षेत्र में महिलाओं से चैन लूटकर तीनों आरोपी भागने की फिराक में थे मगर धर लिए गए। तीनों से लूटी गई चेन और चोरी की बाइक भी बरामद की गई हैं।