आगरा: ताजगंज के धांधूपुरा इलाके में स्थित ज्वैलर्स की दुकान में चोरो ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम,पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Apr 28, 2024 आगरा के ताजगंज क्षेत्र अंतर्गत धांधूपुरा इलाके में शातिर चोरो ने एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया है। शटर के ताले काटकर चोर दुकान से सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नगदी ले गए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत ₹3 लाख रुपए बतायी जा रही हैं। ताजगंज पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई हैं।