बिसवां: रेउसा के दलपतपुर में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना में अवधेश कुमार 451 मतों से जीत कर बने ग्राम प्रधान
ब्लॉक रेउसा की ग्राम पंचायत दलपतपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में 4 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था।जिसकी खंड विकास कार्यालय के सभागार में हुई मतगणना में अवधेश कुमार पुत्र प्रधान चुनाव जीत कर ग्राम प्रधान चुने गए। ग्राम पंचायत दलपत पुर में कुल 1725 मतदाता थे जिसमे 1223 मत पड़े थे। मतगणना परिणाम के अनुसार अवधेश कुमार 451 मतों से विजई रहे।