माकड़खेड़ा स्थित नर्मदा पुल से एक युवक द्वारा नदी में छलांग लगाकर जान देने की घटना से सोमवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भोला पिता पूनमचंद टटवारे (45) निवासी वार्ड क्रमांक-5, कसरावद के रूप में हुई है। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।