गुलाना: गुलाना के सीएम राइज स्कूल में स्कूल चले हम अभियान के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री इंदरसिंह परमार
स्कूल चले हम अभियान के तहत गुरुवार को गुलाना के सीएम राइज स्कूल में आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम में उच्चशिक्षा और आयुष विभाग मंत्री इंदरसिंह परमार शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बिजली बचाने को लेकर भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को जागरूक किया।स्कूल परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की सलाह भी दी।