गुलाना: 20 साल से फरार स्थाई वारंटी को गुलाना चाैकी पुलिस ने किया गिरफ्तार
20 साल से फरार स्थाई वारंटी को गुलाना चाैकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2004 में थाना सारंगपुर जिला राजगढ़ में केस दर्ज हुआ था। जिसमें होकम सिंह कंजर निवासी ग्राम पंपापुर आरोपी था। उस पर ट्रक से माल चोरी का आरोप लगा।इसके अलावा अन्य मामलों में भी वह आरोपी है।