गुलाना: शाजापुर: सुंदरसी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
सुंदरसी थाना पुलिस ने ग्राम पथरिया में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। सुंदरसी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पथरिया निवासी कमल सिंह की हत्या की गई थी। कमल का भतीजा अर्जुन पिता उमराव सिंह दोपहर में कमल की खटिया उठा कर ले गया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।