शुजालपुर: शुजालपुर में सरकारी बकाया न भरने पर वेयरहाउस सील किया गया
शुजालपुर में शुक्रवार को सरकारी बकाया वसूली अभियान के तहत भगवती वेयरहाउस को सील कर दिया गया। डायवर्शन शुल्क और सरकारी जुर्माने के रूप में 6.50 लाख रुपए की राशि बकाया थी। इसके अलावा, एक मिठाई व्यापारी से चेक लेकर कार्रवाई स्थगित की गई, जबकि एक सोयाबीन प्लांट के मुख्य द्वार और दफ्तर पर भी ताले लगाए गए। हिराना मार्ग स्थित यह वेयरहाउस उज्जैन के एक व्यापारी का ।