विदिशा नगर: कलेक्ट्रेट में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दिया आवेदन
मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा के साथ मंगलवार दोपहर को कलेक्ट्रेट के रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की गई। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। मंगलवार शाम को कोतवाली थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई का आवेदन दिया है.