राजगढ़: ग्रा.पं. गुगलवा के नव-निर्वाचित सरपंच ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचायत भवन में किया पदभार ग्रहण
Rajgarh, Churu | Nov 12, 2026 राजगढ़ तहसील की ग्रा. पं. गुगलवा में नव-निर्वाचित सरपंच कुलदीप रोहिल्ला ने पंचायत भवन गुगलवा में प्रवेश कर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान पंचायत भवन में एक सादे किंतु गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान के हुई।गांव के प्रसिद्ध बाबा लालगिरी मंदिर के पुजारी सुभाष स्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार से प्रवेश करवाया।