मंझनपुर: कलयुगी पत्नी ने सल्फास मिलाकर पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की कोशिश की, करारी पुलिस ने पत्नी, पिता व भाई को भेजा जेल
रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश करारी पुलिस ने किया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति समेत पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने की योजना बनाई। महिला ने आटे में सल्फास मिलाया था। गनीमत रही कि आटे से आती तेज दुर्गंध ने परिवार को सतर्क कर दिया और समय रहते वारदात टल गई। पुलिस ने महिला, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।