मंझनपुर: बंटवारे के विवाद में बिना सुनवाई के वाद खारिज, मखऊपुर के पीड़ित ने मंझनपुर में डीएम से न्याय की गुहार लगाई
कौशाम्बी जिले के तहसील चायल क्षेत्र के ग्राम मखऊपुर निवासी नत्थूलाल ने जिलाधिकारी कौशाम्बी को प्रार्थनापत्र देकर चकबंदी अधिकारी की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी पैतृक भूमि पर कब्जा और हिस्सेदारी को लेकर चल रहे वाद को बिना किसी उचित सुनवाई के खारिज कर दिया गया है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है। और जांच के आदेश दिए हैं।