मंझनपुर: मंझनपुर में जनसुनवाई का आयोजन, फरियादियों से सीधे रूबरू हुए एसपी, बोले- न्याय में न हो देरी, कार्रवाई हो पारदर्शी
जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की मंशा के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सोमवार को समय करीब 1 बजे मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एसपी खुद फरियादियों से सीधे रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।