मंझनपुर: मंझनपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जांच शुरू, तीन साल के निर्माण कार्यों की होगी जांच, डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी
कौशांबी जिले के मंझनपुर नगर पालिका परिषद में पिछले तीन वर्षों के दौरान करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इस मामले में लोगों ने न केवल जिलाधिकारी से शिकायत की है, बल्कि हाईकोर्ट में पीआईएल भी दायर की गई है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने 4 जुलाई 2025 को एक तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।