महोबा: पुलिस लाइन के पास काशीराम कॉलोनी के बंद कमरे में संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवती, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच
Mahoba, Mahoba | Sep 9, 2026 पुलिस लाइन के पास स्थित काशीराम कॉलोनी में बुधवार दोपहर करीब एक बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब ऊपरी हिस्से के एक बंद कमरे में युवक-युवती संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। स्थानीय लोगों ने दोनों से पहचान पत्र और परिजनों के मोबाइल नंबर मांगे, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया। संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।