गुना नगर: महावीरपुरा रेलवे ओवर ब्रिज की रेलिंग पर खड़ा दिखा मानसिक कमजोरी युवक, नीचे से दौड़े दुकानदारो ने उतारा पुलिस को दी सूचना
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र में महावीरपुरा रेलवे ओवर ब्रिज की रेलिंग पर एक मानसिक कमजोर युवक खड़ा दिखाई दिया। ओवरब्रिज के नीचे से दुकानदारों की नजर पड़ी तो आवाज देकर उसे हटाना चाहा, लेकिन युवक कूदने की फिराक में था। नीचे से दौड़े दुकानदारों ने युवक को ओवर ब्रिज की रेलिंग से उतरा। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम युवक को जिला अस्पताल लेकर आई।