गुना नगर: PMS छात्रावास गुना की छात्राओं को मिला छात्रावास खाली करने का नोटिस, छात्राओं ने MLA पन्नालाल शाक्य को सौंपा ज्ञापन
गुना में शासकीय कन्या महाविद्यालय छात्रावास गोपालपुरा की छात्रओ ने विधायक पन्नालाल शाक्य को ज्ञापन दिया है। छात्राओं का आरोप है परीक्षा होने पर अधीक्षक ने छात्रावास खाली करने नोटिस दिए है। हम पढ़ना चाहते हैं छात्रओ ने नियमों का हवाला दिया। छात्रावास अधीक्षक दीप्ति गोयल ने कहा, परीक्षा के बाद हॉस्टल खाली करना होता है फिर से नवीनीकरण की प्रक्रिया होती है।