गुना नगर: अमरोद गांव में घर में सो रहे एक व्यक्ति की सर्प के काटने से हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ शव परीक्षण
गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र के अमरोद गांव में सर्प के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुना जिला अस्पताल में 20 जुलाई को मृतक के बड़े भाई सीताराम सहरिया ने बताया, उनका छोटा भाई मृतक रामबाबू सहरिया बीती रात अपने घर में सो रहा था। रात के समय सर्प ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।