गुना नगर: चक लामाखेड़ा गांव में घर में कुलर के तार लगाते समय करंट लगने से महिला की हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्ट मार्टम
कुंभराज थाना क्षेत्र के चक लामाखेड़ा गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृतक कविता बाई के पति हरकिशन मीना ने 20 जुलाई को बताया, बीती श्याम पत्नी कविता बाई कुलर के तार लगा रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।