बिहपुर: 10 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
कदवा थाना पुलिस ने प्रतापनगर स्थित राजेंद्र सिंह के वासा के समीप छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब बरामद की। मौके से प्रतापनगर निवासी चमकलाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कदवा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।