शिकोहाबाद: शिकोहाबाद के ग्राम शहजलपुर में पीडीए चौपाल में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा, सरकार नाम बदलने में माहिर, और कोई काम नहीं
शिकोहाबाद के ग्राम शहजलपुर में हुई पीडीए चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का आगमन हुआ। इस दौरान शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीबन वे मीडिया से रूबरू हुये। मीडिया से बोले सरकार नाम बदलने में माहिर है कोई एक काम गिना दीजिये जो सरकार ने किया हो, जो लोगों को धोखा देने में माहिर होते हैं वो इस तरह के कार्य करते हैं।