शिकोहाबाद: रूपसपुर के पास आलू से भरे ट्रैक्टर का टायर फटने से ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला, कोई घायल नहीं हुआ
बुधवार शाम पांच बजे करीबन एक ट्रैक्टर फिरोजाबाद की ओर से आलू भरकर शिकोहाबाद में स्थित कोल्डस्टोरेज के लिए आ रहा था। जब ट्रैक्टररूपसपुर के पास पहुँचा ही था कि अचानक से ट्रैक्टर ट्राली का टायर फट गया। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नही हुआ।