शिकोहाबाद: फिरोजाबाद में माल निस्तारण अभियान के तहत 157 एनडीपीएस अभियोगों से 32.794 किलोग्राम मादक पदार्थों को किया गया नष्ट
एसएसपी सौरभ दीक्षित (ड्रग डिस्पोजल कमेटी अध्यक्ष) द्वारा जनपद में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों के 157 एनडीपीएस अभियोगों से सम्बन्धित कुल 32.794 किलोग्राम मादक पदार्थों (गांजा,चरस, डायजापाम, नशीला पाउड़र आदि) को जेआरआर वैस्ट मैंनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड एत्मादपुर जनपद आगरा में नष्ट कराया गया।