शिकोहाबाद: मक्खनपुर पुलिस टीम ने 23 अभियोगों से संबंधित 21 अवैध असलाह, 27 कारतूस और 01 बिजली मीटर का कराया विनष्टिकरण
थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय सिविल जज (सीडी) एफटीसी, एसीजेएम फिरोजाबाद से माल निस्तारण की अनुमति प्राप्त कर क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद एवं नायाब तहसीलदार शिकोहाबाद की उपस्थिति में थाना मक्खनपुर पर पंजीकृत 23 अभियोगों से सम्बन्धित माल कुल 21 अवैध असलाह, 27 कारतूस व 01 बिजली मीटर का विनष्टीकरण नियमानुसार गुरूवार शाम छह बजे करीबन कराया गया।