शिकोहाबाद: प्रभारी यातायात ने एनसीसी कैडेट्स के साथ जैन मंदिर चौराहा पर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों को पुष्प देकर किया जागरूक
एसएसपी के निर्देशन में प्रभारी यातायात मय पुलिस टीम द्वारा एनसीसी कैडेट्स के साथ सडक सुरक्षा अभियान के तहत बिना हैलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को जैन मंदिर चौराहा पर गुरूवार दोपहर तीन बजे करीबन पुष्प देकर हैलमेट पहनने की अपील की गयी। सुरक्षित यातायात के लिए हैलमेट का सदैव प्रयोग करें, तीन सवारी न बैठायें, यातायात सिग्नल का पालन करने का संदेश दिया।