बक्सर: बक्सर में चुनावी तैयारी तेज, 12 मई को एमएलसी उपचुनाव के लिए जिले में होगा मतदान
Buxar, Buxar | May 3, 2026 बक्सर में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन 2026 और बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार उप निर्वाचन की समीक्षा हुई। समाहरणालय सभाकक्ष में हुई बैठक में डीएम ने प्रपत्र-01 में समय पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों की सराहना की। साथ ही अपीलवादों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया।