जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिला गव्य विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के समुचित संचालन, अभिलेखों के संधारण तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय भवन की स्थिति, विभिन्न कक्षों की साफ-सफाई, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बैठने की व्यवस्था तथा कार्यालयी अभिलेखों के रख-रखाव का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं हरित बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई, पौधरोपण एवं हरियाली विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,