तोकापाल: धान खरीदी की नई और पारदर्शी व्यवस्था, एग्रीस्टेक आईडी अनिवार्य, 1 जुलाई से शुरू होगा पंजीकरण
Tokapal, Bastar | Jun 25, 2026 खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी को अधिक सुदृढ़, सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए बस्तर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शासन की मंशानुरूप एक नई व जवाबदेह व्यवस्था के तहत किसान पंजीकरण की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश जारी किए हैं। इस बार धान उपार्जन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और एकीकृत किया जाएगा।