रेवदर: रेवदर थाना क्षेत्र में बेटी के साथ शौच के लिए गई महिला का अपहरण, पुलिस ने गुजरात से आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार
Reodar, Sirohi | Dec 2, 2025 रेवदर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक महिला का अपहरण हो गया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दी और बताया कि उसकी पत्नी और बेटी गांव के पास शौच के लिए गई थी तभी डूंगरीराम वहां पहुंचा और मौका देखकर उसकी पत्नी को कार में जबरन डालकर ले गया