पटियाली: बहोरनपुरा गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना, एक व्यक्ति घायल, पुलिस ने स्थिति को संभाला
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के ग्राम बहोरनपुरा में बुधवार शाम 2 पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। घटना में 50 वर्षीय श्यामवीर सिंह सोलंकी के बाएं हाथ के पंजे में चोट लगी। घायल पक्ष ने गोली लगने का आरोप लगाया है। सूचना पर थाना प्रभारी अजय वीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात नियंत्रित किए। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा।