कोईलवर: भोजपुर: सब्जी मंडी में शराब पीकर हंगामा कर रहे 3 शराबियों को गिरफ्तार किया गया, भेजे गए जेल
गिधा थाना पुलिस ने कायमनगर सब्जी मंडी में शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। मौके से सकड़ी गांव निवासी शंकर कुमार आशीष कुमार तथा मीकू कुमार को गिरफ्तार शुक्रवार की दोपहर 3:30 जेल भेज दिया गया।