सनावद: सनावद के बस स्टैंड पर देर रात तक दही हांडी उत्सव हुआ, ब्रह्मपुर की टीम ने फोड़ी 25 फीट ऊंची मटकी
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद नगर के बस स्टैंड पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार रात मे दही हांडी मटकी फोड़ उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें क्रेन की मदद से 25 फिट ऊंची मटकी फोड़ने वाली टोली को 21 हजार रुपए का नगदी पुरस्कार रखा गया था।मोहित यादव मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मटकी फोड़ने मे सनावद नगर सहित बुरहानपुर आदि जगहों की