हल्द्वानी में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट और उसके तीन अन्य साथी हिमांशु, अंश और नितिन पाल शामिल हैं। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूरा मामला हल्द्वानी के कटघरिया क्षेत्र का है, जहां एक होटल में देर रात नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद नाबालिग के परिजनों ने मुखानी थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धीरज बिष्ट समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से मामले में सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
वहीं, इस मामले में ABVP के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट का नाम सामने आने के बाद छात्र राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है। छात्रसंघ चुनाव से जुड़े इस घटनाक्रम ने राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच भी हलचल पैदा कर दी है।
फिलहाल पुलिस की जांच का केंद्र घटना से जुड़े तथ्यों, शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल करना है। पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
*बाइट : मंजूनाथ टी सी, SSP नैनीताल*