जगदलपुर: समाज प्रमुखों और मंदिर समिति की मांग पर मावली माता मंदिर में तुलसी चौरा की प्राण प्रतिष्ठा, विधायक किरण देव हुए शामिल
सिरहासार चौक स्थित प्राचीन मवाली माता मंदिर में तुलसी माता चौरा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुकमा जमींदार परिवार से कुमार जयदेव और उनके छोटे भाई जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल हुए। और विधि विधान से पूजा अर्चना की।ज्ञात रहे की माता मावली का यह मंदिर बस्तर में विशेष महत्व रखता है।