जगदलपुर: बस्तर आंध्र समाज द्वारा 'मां के नाम' अभियान के तहत गंगामुंडा तालाब के पास पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन
बस्तर आंध्र समाज द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत शनिवार सुबह 11 बजे गंगामुंडा तालाब के पास स्थित निर्माणाधीन श्री गंगा कैलाशनाथ चतुर्मुख शिवालय मंदिर परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के द्वारा पौधारोपण किया गया। जिसमे छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श श्रीनिवास राव मद्दी भी मौजूद रहे।