जगदलपुर: महारानी अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, जगदलपुर विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव हुए शामिल
रेड क्रॉस सोसाइटी बस्तर के तत्वाधान में महारानी अस्पताल में शनिवार को 10 बजे से विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया । जिसमें रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों समाजसेवियों राजनीतिक दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित महारानी अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग और डॉक्टर स्टाफ द्वारा रक्तदान के संबंध में जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों को आयोजित किया गया।