जगदलपुर: पुलिस विभाग में 5 दिन की छुट्टी रद्द करने को लेकर सियासी घमासान, पीसीसी चीफ बैज ने कहा- सरकार का निर्णय अव्यवहारिक
पुलिस विभाग में 5 दिन की छुट्टी रद्द करने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा यह निर्णय अव्यवहारिक है, हमारी कांग्रेस की सरकार में कर्मचारी लगातार काम के चलते परिवार को समय नहीं दे पाते हैं या कहीं ना कहीं मानसिक दबाव रहता है। इसलिए हमारी सरकार ने शनिवार को छुट्टियां दी थी , कहीं ना कहीं यह सरकार काम नहीं कर पा रही है।